ब्लॉग खोजें

कुमारधुबी, बाघाकुड़ी में 30 अप्रेल से हटेगा कर्फ्यू

धनबाद। कुमारधुबी।कुमारधुबी, बाघाकुड़ी के आस पास के क्षेत्रों में लागू कर्फ्यू 30 अप्रेल से हटेगा।उपायुक्त अमित कुमार ने यह जानकारी मंगलवार को दी।बाघाकुड़ी में 16 अप्रेल को एक कोरोना पॉजिटिव मिला था।उसके बाद से क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था।आज 29 अप्रेल को बाघाकुड़ी क्षेत्रो में कर्फ्यू का 14 दिन पूरा हो चुका है। कोविड-19 को लेकर जारी प्रवधान के अनुसार कोविड-19 संक्रमण पाए जाने बाद अगर 14 दिनों तक कोई और नया मामला नहीं आता है तब उस क्षेत्र मैं कर्फ्यू हटाया जा सकता है। कुमारधुबी एवं उसके आस पास क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं आया है। इसलिए कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है। कर्फ्यू हटने से क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
कुमारधुबी, बाघाकुड़ी में 30 अप्रेल से हटेगा कर्फ्यू कुमारधुबी, बाघाकुड़ी में 30 अप्रेल से हटेगा कर्फ्यू Reviewed by PSA Live News on 7:07:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.