देवघर। लाॅक डाउन के दरम्यान असहाय व गरीब परिवारों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने की दिशा में आज दिनांक 13.04.2020 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने समाहरणालय परिसर से चंलत भोजनालय रथ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि फूउ ऑन व्हिल्स के माध्यम से जहां भी गरीब परिवार रहते हैं, वहां ये चलंत भोजनालय पहुंचकर लोगों को भरपेट भोजन करायेगा। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि देवघर के साथ-साथ मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत भी चंलत भोजनालय की व्यवस्था कल से शुरू की जाय, ताकि ज्यादा से ज्यादा दूर-दराज रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावे उन्होंने भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन करने की बात कही, ताकि वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयासों में सफलता मिल सके। साथ हीं खाना खिलाने के दौरान लोगों के बीच कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को दिया।
इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि जरूरतमंद व असहाय लोगों की सुविधा हेतु झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से देवघर जिलान्तर्गत 194 पंचायत में निशुल्क दीदी किचन की शुरुआत कर दी गई। इसके तहत पालोजोरी में 25, सारठ 27, मधुपुर 21, मोहनपुर 28, देवीपुर 17, करौं 14, सारवां 14, मारगोमुण्डा 13, सोनारायठाढ़ी 12, देवघर प्रखंड अंतर्गत 23 दीदी किचन का संचालन किया जा रहा हैं, ताकि लॉक डाउन के दरम्यान इन केंद्रों के माध्यम से अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग, वृद्धजन, गरीब, अतिगरीब एवं राहगीरों को निःशुल्क खाना उपलब्ध कराया जा सकें। इसके अलावे 13 दाल-भात केन्द्र, 11 विशेष दाल-भात केन्द्र के साथ-साथ 17 थानों में कम्यूनिटी किचन के माध्यम से निःशुल्क भोजन उपलब्ध करायी जा रही है। साथ हीं सभी केन्द्रों पर स्वच्छ रहे, स्वस्थ्य रहे के नारे का पालन करते हुए भोजन के पूर्व साबुन अथवा सेनिटाइजर से हाथों को धुलवाया जा रहा है और कोविद-19 से बचाव की जानकारियों से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशालदीप खलको एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थें।

चलंत भोजनालय के माध्यम से घर तक पहुँचेगा भोजन - उपायुक्त
Reviewed by PSA Live News
on
11:28:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:28:00 pm
Rating: