रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि की दिशा में देश के निर्णय के साथ चलूंगा। यह सभी राज्यों की सामूहिक जिम्मेवारी है। लॉकडाउन लागू करना और इसे खोलना भी चुनौती है। समय के अनुसार, चीजों को सरकार लागू करेगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने पर मत प्राप्त हुआ है। सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जो चीजें लॉकडाउन से बाहर हैं, उसे पटरी पर कैसे लाया जाए। क्योंकि कुछ चीजों में बिखराव नजर आ रहा है।मुख्यमंत्री सोमवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान और कृषि उत्पाद को लेकर सरकार गंभीर है। अब तो किसानों द्वारा उत्पादित गाय के दूध को पाउडर दूध में तब्दील करने की योजना पर कार्य हो रहा है। सरकार सभी समस्याओं का समाधान निकालेगी।
लॉक डाउन की अवधि की दिशा में देश के निर्णय के साथ चलूंगा- हेमन्त सोरेन
Reviewed by PSA Live News
on
11:24:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:24:00 pm
Rating:
