पाकुड। श्री गोपाल गौशाला की दयनीय स्थिति को लेकर शहर के समाजसेवियों,चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं जिला प्रशासन भी हर सम्भव मदद करने के लिए सामने आ गई है।श्री गोपाल गौशाला में लॉकडाउन में गायों की दयनीय स्थिति एवं चारा की मुकम्मल व्यवस्था नही रहने को लेकर मीडिया पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इधर बुधवार को सूबे के संसदीय मंत्री आलमगीर आलम ने पशु आहार क्रय के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये दिए जाने का अनुशंसा उप विकास आयुक्त को किया है।मंत्री आलमगीर आलम ने कहा श्री गोपाल गौशाला पाकुड की दयनीय स्थिति को लेकर लगातार खबरें मिल रही थी।जिसे लेकर एक लाख की अनुशंसा विधायक निधि से की गई है। उन्होंने कहा गौशाला को किसी भी कीमत पर बन्द नही होने दिया जाएगा, हर सम्भव सहयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आगे भी गौशाला को मदद किया जाएगा। बता दें श्री गोपाल गौशाला की दयनीय स्थिति को लेकर लगातार प्रिंट्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया में खबरें आ रही थीं।जिसे लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने गौशाला पहुंच दवाई एवं गायों की नियमित जांच का वायदा किया था और मौके पर दवाइयां भी उपलब्ध कराया गया था।इसके बाद जिला प्रशासन के आग्रह पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव संजीव कुमार खत्री एवं कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ने गौशाला प्रबंधन को लगभग दो किस्तों में 52 हजार रुपये का चेक दिया था।अभिषेक गोयल एवं श्रवण टेबड़ीवाल ने भी चारा एवं खल्ली दिया था।इधर मंत्री आलमगीर आलम की दरियादिली से गौशाला प्रबंधन में उत्साह देखा जा रहा है।खासकर प्रवीण जैन,निर्मल जैन,संजीव कुमार खतरी,अनिल टेबड़ीवाल,किशोर खेमानी,अभिषेक गोयल आदि ने मंत्री को बधाई दिया है।
क्या है मामला
कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर छोटे-बड़े सभी व्यवसाय पूरी तरह ठप है। जिस कारण श्री गोपाल गौशाला में तीन सौ गाय के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रबन्धन ने बताया जब से लॉकडाउन हुआ है तभी से दानदाताओं में भारी कमी आई है। ऐसे में तीन सौ गायों को आहार,चारा जुटाने तथा मजदूरों को मेंटेनेंस करने में काफी कर्ज हो रहा चुका है। जबकि 110 से 120 लीटर दूध प्रतिदिन होने के बावजूद भी खर्च का वहन नही हो पा रहा है। इसके बाद जिला प्रशासन के आग्रह पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स पाकुड ने लगभग 52 हजार का चेक उपलब्ध कराया था।पुलिस प्रशासन के आग्रह पर अभिषेक गोयल एवं श्रवण टेबड़ीवाल ने चारा एवं खल्ली दी थी।वही दान दाताओं ने भी दान दिया था।अब मंत्री द्वारा गौशाला को एक लाख की अनुशंसा किये जाने से खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने श्री गोपाल गौशाला को एक लाख रुपये की अनुशंसा की
Reviewed by PSA Live News
on
7:06:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:06:00 pm
Rating: