सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में पुन: ड्राई रन आयोजित कर वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य केन्द्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप किया जाए। वैक्सीनेशन कार्य में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए क्रम का प्रत्येक दशा में पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के टारगेट ग्रुप का डाटा फीड हो गया है। इसी प्रकार, द्वतीय चरण के टारगेट ग्रुप के डाटा फीडिंग की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखी जाए।
Reviewed by PSA Live News
on
10:34:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: