ब्लॉग खोजें

रांची के निर्देशक सौरभ की तीन वेबसीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, राज्य के फिल्म निर्माण मे युवाओं की अहम भुमिका-रघुवर दास

सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची ।  रांची के युवा लेखक एवं फिल्म निर्देशक सौरभ भारद्वाज अपनी बैनर के सातवें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के कर कमलों द्वारा तीन वेब सीरीज कामदेवी,ज्योमेट्री बॉक्स,रेहान के पोस्टर विमोचन के बाद तीनो का ट्रेलर रिलीज की गया।इस अवसर पर रघुवर दास ने टीम को बधाई देते हुए झारखंड मे निरन्तर कार्य करने की प्रोत्सहना दी।राज्य के युवा फिल्म निर्माण मे अहम भुमिका निभा रहे है।इस अवसर पर निर्देशक ने बताया की टीम ने बहुत मेहनत की है।इसे एमएक्स प्लेयर से जनवरी मे रिलीज किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे निर्देशक सौरभ भारद्वाज,प्रोडक्शन हेड अरफात शेख़,एसोसिएट डायरेक्टर आशा कुमारी,वेबसीरिज ज्योमेट्री बॉक्स की निर्मात्री वन्दना सिन्हा,नवोदित अभिनेत्री रिद्धिमा नंदन ,सुभाष शाहू मौजुद थे।एक साथ तीन वेब-सीरीज रिलीज करने के लिये राज्य के कई सिनेप्रेमियो ने बधाई दी है।

कामदेवी- वेब सीरीज कामदेवी का निर्माण अरुणिमा फिल्म क्रिएशन एवं भारद्वाज इन प्रोडक्शन इंडिया के बैनर तले किया गया है। इस वेब सीरीज के मुख्य भूमिका में सचिन वर्मा इंद्रजीत कौर ,जुगनू मोदी ,शुभम पाठक ,विमल शर्मा, चंदन कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा है।  छायांकन कुलदीप मौर्य, सुरेंद्र कुजूर,संपादन प्रहलाद, सह निर्देशक-आशा कुमारी, शिवम कुमार सिंह,अरफात शेख़ है। संगीत अभिषेक का है। इसकी शूटिंग रामगढ़, रांची, वाराणसी में की गयी है।

रेहान- रेहान का निर्माण भारद्वाज फिल्म पुलिस ने लिया के बैनर तले ही किया गया है जिसके निर्मात्री सुनिला सिंह हैं। इस वेब सीरीज की पटकथा लेखन संवाद सौरभ भारद्वाज की है। मुख्य भूमिका में जीत सोनी, अरफात शेख़,पूजा सिंह ,अनु केशरवानी,सुनीला सिंह है।इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के बिजुरी मे की गयी है।

ज्योमेट्री बॉक्स- तीसरे वेबसीरीज ज्योमेट्री बॉक्स का निर्माण वन्दना सिन्हा ने किया है।कथा पटकथा सौरभ भारद्वाज,संवाद धर्मेंद्र,सह निर्देशक अरफात शेख,आशा कुमारी ,छायांकन  संसार का है।मुख्य भुमिका मे रिद्धिमा नंदन,सुमन यादव,धर्मेन्द्र शर्मा,संदीपिका राय,विमल शर्मा है।इसकी शूटिंग रामगढ मे की गयी है।



रांची के निर्देशक सौरभ की तीन वेबसीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, राज्य के फिल्म निर्माण मे युवाओं की अहम भुमिका-रघुवर दास रांची के निर्देशक सौरभ की तीन वेबसीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज,  राज्य के फिल्म निर्माण मे युवाओं की अहम भुमिका-रघुवर दास Reviewed by PSA Live News on 12:18:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.