ब्लॉग खोजें

अशोक लकड़ा, कंडुलना उर्फ टार्जन और प्रदीप कुमार पर की गई फर्जी वोटर आईडी बनाने के लिये प्राथमिकी दर्ज

 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची । आज अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्री उत्कर्ष गुप्ता ने छापेमारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पर कारवाई की।

इस छापेमारी के दौरान फर्जी वोटर आईडी बनाने के आरोप में  तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया  गया है। अशोक लकड़ा, मतिहस कंडुलना उर्फ टार्जन और प्रदीप कुमार पर  प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

जिला अवर निबंधक, रांची कार्यालय परिसर में हनुमान मंदिर के पीछे स्थित ज्योति जेरोक्स एंड श्री लक्ष्मी डिजिटल स्टुडियो की दुकान से फर्जी दस्तावेज बनाने वाली सामग्रियों को जब्त भी किया। इस फर्जी दस्तावेज , फर्जी वोटर आईडी बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, पेन ड्राइव और सीपीयू को जब्त किया गया।

फर्जी दस्तावेजों बनाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी जारी रहेगी।




अशोक लकड़ा, कंडुलना उर्फ टार्जन और प्रदीप कुमार पर की गई फर्जी वोटर आईडी बनाने के लिये प्राथमिकी दर्ज अशोक लकड़ा, कंडुलना उर्फ टार्जन और प्रदीप कुमार पर की गई फर्जी वोटर आईडी बनाने के लिये प्राथमिकी दर्ज Reviewed by PSA Live News on 10:59:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.