सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
नई दिल्ली । भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस महीने से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया गया है। इसके तहत 0-5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण, 17 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को अगले नोटिस तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 जनवरी को एक पत्र के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को को राष्ट्रीय पोलियो अभियान को स्थगित करने के निर्णय की जानकारी दी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने 8 जनवरी को कहा था कि 17 जनवरी को पोलियो टीकाकरण किया जाएगा।
Reviewed by PSA Live News
on
5:06:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: