ब्लॉग खोजें

आज का इतिहास - 20 फ़रवरी


 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1547 - एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।

1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।

1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।

1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।

1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

1847 - राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।

1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।

1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।

1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।

1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।

1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।

1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।

1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।

1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।

1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।

1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।

1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।

1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।

1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।

1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।

1987 - मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।

1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।

1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।

1999 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।

1999 - दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।

2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।

2001 - लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।

2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।

2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।

2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।

2008 - रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।

2008 - भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।

2008 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।

2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।

2015 - स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज  मोहम्‍मद बिन सलमान ने आपसी रिश्‍तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की - सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा।

2019 - सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू--कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी।

2020 - जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2020 - अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्‍विक स्‍केल मानचित्र तैयार किया।


20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉


1909 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।

1921 - राव बीरेन्द्र सिंह - एक भारतीय राजनेता थे और  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।

1935 - नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1936 - जरनैल सिंह - फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ।

1945 - अनु कपूर, भारतीय अभिनेता।

1947 - जयन्त कुमार मलैया - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता, मध्य प्रदेश।

1973 - प्रियांशु चटर्जी - एक भारतीय मॉडल और अभिनेता है। 

1976 - रोहन गावास्कर, क्रिकेटर।

1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री।


20 फ़रवरी को हुए निधन👉


1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।

1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

1985 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।

2001 - भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।

 

20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती।

🔅 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती।

🔅 श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस।

🔅 अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस ।

🔅 मिजोरम स्थापना दिवस ।

🔅 विश्व सामाजिक न्याय दिवस।

🔅 विश्व पैंगोलिन दिवस ( फरवरी के तीसरे शनिवार को )।

आज का इतिहास - 20 फ़रवरी आज का इतिहास - 20 फ़रवरी Reviewed by PSA Live News on 10:25:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.