ब्लॉग खोजें

कैशलेस पीडीएस के सफल क्रियान्वयन को लेकर हुई समीक्षा बैठक

 रांची । विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची श्री शब्बीर अहमद द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को विभागीय निदेश के आलोक में रांची अनुभाजन क्षेत्र के वार्ड नंबर 1-24 के जनवितरण प्रणाली दुकानदार के साथ कैशलेस पीडीएस के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।


बैठक में 1-24 वार्ड के पणन पदाधिकारी श्री विरेन्द्र कुमार सिंह, वरीय कार्यालय लिपिक श्री सुनील कुमार प्रमाणिक एवं सभी 24 वार्ड के जनवितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।


बैठक के दौरान रांची अनुभाजन क्षेत्र अंतर्गत सभी पीडीएस दुकानों पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कैशलेस पीडीएस योजना की क्रियान्वयन को लेकर डीलरों को जानकारी दी गयी। योजना को सफल बनाने हेतु विभागीय निदेश के आलोक में वैसे कार्डधारी जनका किसी कारण वश राशन कार्ड में बैंक खाता लिंक नहीं किया गया उसकी सूची डीलरवार उपलब्ध कराया गया एवं निदेश दिया गया कि जल्द से जल्द उन सभी का बैंक खाता, आईएफएससी कोड, आधार कार्ड कार्यालय को अपने संबंधित एमओ के माध्यम से उपलब्ध करायें ताकि ससमय प्रक्रिया पूरी की जा सके। आपको बतायें कि कैशलेस पीडीएस योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर अनुभाजन क्षेत्र के सभी पीडीएस डीलरों का बैंक में अकाउंट खोला गया है।


साथ ही रांची अनुभाजन क्षेत्र में अभी भी लगभग 66 हजार वैसे सदस्य हैं जिनका आधार कार्ड किसी भी राशन कार्ड में लिंक नहीं किया गया है। जिसकी सूचना पूर्व में भी सभी डीलरों को दी गयी थी एवं निदेश दिया गया था कि वैसे सभी लाभुकों का आधार अपने ई-पाॅश मशीन के माध्यम से सीड करा लें अथवा कार्यालय को आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध करा दें ताकि आधार कार्ड सीड किया जा सके अन्यथा वैसे राशन कार्ड को रद्द करने की प्रक्रिया शुरु की जायेगी।


कैशलेस पीडीएस के सफल क्रियान्वयन को लेकर हुई समीक्षा बैठक कैशलेस पीडीएस के सफल क्रियान्वयन को लेकर हुई समीक्षा बैठक Reviewed by PSA Live News on 11:01:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.