ब्लॉग खोजें

आज का इतिहास - 25 फ़रवरी


 25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।

1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।

1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।

2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।

2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।

2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।

2008 - फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।

2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्धस्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया। 

2019 - टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।

2019 - अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।

2020 - भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 - चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

2020 - न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। 


25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉


1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।

1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।

1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।

1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।

1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता

1974 - दिव्या भारती - हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।

1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।

1994 - उर्वशी रौतेला - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।


25 फ़रवरी को हुए निधन👉


1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।

1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।

1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।

2004 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।

2007 - पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।

2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।

2020 - मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।


25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन )।

🔅 श्री धर्मनाथ जी जन्म - तप ( जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी )।

🔅 गुरु श्री हरिराय जयन्ती ( प्राचीन परम्परा अनुसार )।

🔅 श्री विश्वकर्मा जयन्ती ( माघ शुक्ल त्रयोदशी )।

🔅 गुरु गोरखनाथ जयन्ती ( मतभेद ) ।

🔅 हजरत अली  जयन्ती ( मुस्लिम , इस्लामिक कलेंडर अनुसार )।

🔅 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव ।

🔅 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।

🔅 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।

🔅 राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।


आज का इतिहास - 25 फ़रवरी आज का इतिहास - 25 फ़रवरी Reviewed by PSA Live News on 11:19:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.