संपादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । लॉकडाउन के बाद से बंद रांची- जयनगर ट्रेन गुरुवार से शुरू हो रही है। अब रांची के बजाए ये गुरुवार से राउरकेला तक जाएगी। ये ट्रेन अब राउरकेला जयनगर कहलाएगी। रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन ट्रेन संख्या 08605 राउरकेला से 25 फरवरी यानी गुरुवार को शाम 5 बजे खुलेगी और शाम 8.35 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।
अगले दिन सुबह 11.25 बजे ये जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी। इसी तरह जयनगर से राउरकेला जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 08606 जयनगर रांची स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी को शाम 7.30 बजे जयनगर से खुलेगी। अगले दिन सुबह 10.20 बजे रांची आएगी और दोपहर 2.30 बजे राउरकेला पहुंचेगी।
रांची रेल मंडल में तीन स्टेशन हटिया, रांची और मूरी में इसका स्टॉपेज दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।
Reviewed by PSA Live News
on
1:04:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: