कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने गुरुवार को एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी गाड़ी में फैल गई। इस दौरान स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी के अंदर की बेहोश हो गया। दरवाजा लॉक था। ऐसे में लोगों ने फौरन स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा और ड्राइवर को बाहर निकाल उसकी जान बचाई। वहीं, लोगों ने खुद ही पानी और बालू डालकर स्कॉर्पियो में लगी आग को बुझा दिया।
कोडरमा के चराडीह निवासी ड्राइवर सतीश कुमार स्कॉर्पियो लेकर तिलैया से बरही की ओर जा रहा था। इसी बीच गाड़ी बैंक ऑफ इंडिया के सामने अचानक रुकी और उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया। लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही गाड़ी के अगले हिस्से में आग लग गई। इस बीच ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा। इसके बाद ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका।
Reviewed by PSA Live News
on
12:00:00 am
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: