ब्लॉग खोजें

अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा किसान आंदोलन-राकेश टिकैत

 नई दिल्ली । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन अनिश्चित काल तक चलता रहेगा, अभी तक इस प्रदर्शन के ड्यूबरेशन के बारे कोई खास योजना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, "किसानों का विरोध प्रदर्शन अनिश्चित समय तक जारी रहेगा, क्योंकि वर्तमान में इसकी कोई योजना नहीं है। यह अक्टूबर तक भी जारी रह सकता है।उन्होंने संयुक्ता किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी के बयान के जवाब में कहा कि किसानों का विरोध अक्टूबर तक जारी रह सकता है। किसानों के नेता राकेश टिकैत ने पहले भी चेतावनी दी थी कि जब तक सरकार तीन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, आंदोलन समाप्त नहीं होगा और यह अक्टूबर तक भी चल सकता है।


अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा किसान आंदोलन-राकेश टिकैत अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा किसान आंदोलन-राकेश टिकैत Reviewed by PSA Live News on 8:42:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.