संपादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को नगड़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।
उपायुक्त श्री छवि रंजन सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने कार्यालय में किए जाने वाले कार्यों की कर्मचारियों से बारीकी से जानकारी ली।
प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी, लोकसभा विधानसभा प्रश्नोत्तरी पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि की जांच की। जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कमी के बारे में बताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने को कहा।
बीडीओ आवास के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी दिखी जिसे लेकर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद उपायुक्त श्री छवि रंजन अंचल कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, केशबुक एवं अन्य भूमि से संबंधित मामलों की जांच की। इनके साथ अंचल अधिकारी न्यायालय के मामलों की भी जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन के साथ एसी रांची श्री राजेश बरवार, भूमि उप समाहर्ता रांची श्री मनोज रंजन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सीमा सिंह जिला नजारत उप समाहर्ता श्री केके अग्रवाल प्रभारी सामान्य शाखा श्री संजय प्रसाद उपस्थित थे।
Reviewed by PSA Live News
on
1:20:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: