ब्लॉग खोजें

राहुल गांधी है भारत के लिए प्रलय की बात करने वाले व्यक्ति- निर्मला सीतारमण

 संपादक - अशोक कुमार झा । 

नई दिल्ली । संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। लोकसभा में चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और उन्हें 'डूम्सडे मैन ऑफ इंडिया ' (भारत के लिए प्रलय की बात करने वाला व्यक्ति) कह कर संबोधित किया। राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वो फर्जी विमर्श गढ़ते हैं और हमेशा ही देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों सदन में जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो उस वक्त उन्हें उनसे दस उम्मीदें थी, लेकिन राहुल ने किसी का जवाब नहीं दिया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि वो हमेशा देश को नीचा दिखाने के लिए गलत बयानबाजी करते हैं और राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुखों को लगातार असभ्य बोल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेतृत्व 'डूमसडे मैन' के नेतृत्व में किया जा रहा है । 


राहुल गांधी है भारत के लिए प्रलय की बात करने वाले व्यक्ति- निर्मला सीतारमण  राहुल गांधी है भारत के लिए प्रलय की बात करने वाले व्यक्ति- निर्मला सीतारमण Reviewed by PSA Live News on 1:30:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.