ब्लॉग खोजें

मुद्रा योजना किसी ‘दामाद’ के लाभ के लिए नहीं है - वित्त मंत्री

 नई दिल्ली । राज्यसभा में बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर हुई चर्चा को लेकर सदन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार में आने के बाद हमने मनरेगा की कमियों को दूर किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 27,000 करोड़ रुपये का ऋण आवंटित किया गया। यह सब गरीबों के लिए था, ना कि किसी ‘दामाद’ के लिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई भुगतान को बढ़ावा किसी दामाद के लाभ के लिए नहीं दिया गया। इससे पहले वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कृषि कानून को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि दिखाएं कहां लिखा है कि नए कानून से मंडी और एमएसपी खत्म हो जाएगी। वहीं राज्यसभा में चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। अब ऊपरी सदन की कार्यवाही आठ मार्च तक के लिए स्थगित हो गई है। आठ मार्च से आठ अप्रैल तक बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत होगी । 


मुद्रा योजना किसी ‘दामाद’ के लाभ के लिए नहीं है - वित्त मंत्री मुद्रा योजना किसी ‘दामाद’ के लाभ के लिए नहीं है - वित्त मंत्री Reviewed by PSA Live News on 8:45:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.