1 जुलाई से होगी जगन्नाथ यात्रा मेला 10 जुलाई को घूरती रथ के साथ होगी समाप्त, रिकार्ड भीड़ होने की है उम्मीद
रांची । जगन्नाथ मेला उर्फ रथ मेला की तैयारी रांची में जोर शोर से से चल रही है, पिछले कई वर्षो से कोविड के प्रकोप के चलते मेले के आयोजन पर पाबंदी थी लेकिन इस वर्ष पूजा के साथ साथ मेले के आयोजन और दुकानों को लगाने की परमिशन दी गई है जिससे श्रद्धालु के साथ साथ दुकानदारों और मेले में विभिन्न तरह के व्यवसाय करने वालो के बीच उत्साह को देखा जा रहा है..
एक तरफ रथ का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, लगातार कई कारीगर दिन रात रथ के निर्माण में लगे है, तो दूसरी तरफ दुकानों, झुलो इत्यादि का निर्माण भी इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है...
जैसा कि सभी जानते है मेले का आयोजन खुले रूप में बड़े पैमाने पर काफी समय बाद हो रहा है जिसको लेकर तरह तरह की तैयारिया की जा रही है। ऐसा लगता है कि इस बार श्रद्धालुओं और मेले घूमने वालों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ेगी।
1 जुलाई से होगी जगन्नाथ यात्रा मेला 10 जुलाई को घूरती रथ के साथ होगी समाप्त, रिकार्ड भीड़ होने की है उम्मीद
Reviewed by PSA Live News
on
11:17:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:17:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: