ब्लॉग खोजें

बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ नकद, 2.5 किलो चांदी, आधा किलो सोना बरामद

 


पटना।
आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर से शनिवार को करीब 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है। पटना में पोस्टेड ड्रग इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर सुबह से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एक साथ छापेमारी कर रही है।


पटना के सुल्तानगंज स्थित मलेरिया ऑफिस, इसी इलाके में स्थित इनका घर, पटना के ही गोला रोड में इनका प्राइवेट ऑफिस, गया में फ्लैट और प्राइवेट फार्मेसी कॉलेज शामिल है। इन सभी ठिकानों पर निगरानी की अलग-अलग टीम मौजूद है और कागजात से लेकर काफी कुछ खंगाल रही है।

बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ नकद, 2.5 किलो चांदी, आधा किलो सोना बरामद बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के  5 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ नकद, 2.5 किलो चांदी, आधा किलो सोना बरामद Reviewed by PSA Live News on 11:23:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.