रांची। हिंदपिड़ी तीसरी गली स्थित शिव मंदिर के 22वें वर्षगांठ के शुभावसर पर हिंदपिड़ी पूजा कमिटी के द्वारा मंदिर प्रांगण में महाआरती एवम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हिंदपिड़ी तथा आसपास से लगभग 500 की संख्या में श्रद्धालुओं नें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बहुत जोश से हिस्सा लिया। सबने मिलकर महाआरती कर 551 दीया जलाया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
सबने मिलकर यह निर्णय लिया कि हर वर्ष 05 जुलाई को मंदिर के वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में श्री रोमेंद्र चंद्र दास, सत्यजीत सरकार, अरुण बुधिया, बिश्वजीत बोस, दिलीप सिंह सलूजा,नीता बिस्वास, पार्वती मोहंतो, कल्याणी बनर्जी, चैतू कर्मकार, मीता सरकार, मौपाली बोस, अंकिता मोहंतो, श्यामली, दीया कर्मकार, बिनोद भगत, अमित कुमार, संजय सरकार, संजीव पालित, शुभोजित कर्मकार, समीर घोष, जॉय घोष, अनिर्बान बोस, मनीष श्रीमाली, राहुल सिन्हा 'चंकी' तरुण घोष, आकाश चक्रवर्ती, अभिनंदन चौधरी, सुमित प्रसाद, रंजीत भगत, श्यामल दत्ता, अभिजीत चौरसिया, ऋषभ भगत, मोहित मालाकार, मानव चक्रबर्ती, आशीष प्रसाद, आर्यन भगत, रोहित भगत, आयुष सिन्हा, सौरभ चक्रबर्ती, आकाश मालाकार, और अक्षत प्रवीण ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
हिंदपिड़ी में महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन
Reviewed by PSA Live News
on
11:37:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:37:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: