नई दिल्ली । जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर नई दिल्ली भाजपा केंद्रीय कार्यालय में रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और जामुन का पेड़ लगाया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा की उपस्थिति में, उनके निर्देश पर सांसद श्री सेठ ने जामुन का पेड़ लगाया।
सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा मेरे हाथों पेड़ लगाया जाना हर सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान है।
यह झारखंड के हर भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। मेरे लिए गौरव की बात है। हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष मुझे जो सम्मान दिया, वह अद्भुत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संजय सेठ ने केंद्रीय कार्यालय में लगाया पेड़
Reviewed by PSA Live News
on
11:40:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:40:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: