डीलर द्वारा फर्जीवाड़ा कर खाद्यान्न उठाव करने का आरोप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी
रांची । पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के तहत डीलर द्वारा राशन हड़पने का मामला सामने आया है। जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर आरोप है कि उसने अपवाद पंजी में बिना अंगूठा निशान लगाये सात कार्डधारियों के नाम से खाद्यान का उठाव कर लिया। मामला खलारी पंचायत के चुरी उत्तरी पंचायत का है।
राशन कार्डधारियों के नाम और कार्ड संख्या निम्न हैं, जिनके नाम से खाद्यान्न का उठाव किया गया है:-
1. सबीना खातून - 202007655638
2. जयंती देवी - 202007569424
3. प्रभा देवी - 202007655580
4. पूनम कुमारी - 202007655612
5. मधु कुमारी - 202007655610
6. नवीन कुमार - 202007569408
7. सरिता कुमारी - 202007655646
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची श्री अल्बर्ट बिलुंग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि डीलर द्वारा जिन सात लोगों का नाम अपवाद पंजी में दर्ज कर खाद्यान्न का उठाव किया गया है, उन सभी से जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा बारी-बारी से फोन पर बात की गयी है। सात में तीन लोगों ने बताया कि उन्होंने अपना राशन कार्ड बनवाया ही नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि दिनां 01.02.2023 से 14.02.2023 तक पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान राशन कार्डधारियों का डेटा सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ये मामला सामने आया है। डीएसओ ने कहा कि जांच कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
खलारी प्रखंड के चुरी उत्तरी पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकान विश्वनाथ यादव पर फर्जी कार्ड के माध्यम से अपवाद पंजी में बिना अंगूठा का निशान लगाये राशन हड़पने का आरोप है। इनका लाइसेंस नंबर 51/96 है।
कोई टिप्पणी नहीं: