भोपाल से प्रधानमंत्री जी 27 जून को 10.30बजे पूर्वाह्न करेंगे संबोधित, झारखंड में 29464बूथों पर प्रधानमंत्री जी के डिजिटल संबोधन को सुनेंगे कार्यकर्ता
रांची । महाजनसंपर्क अभियान के तहत 27जून को भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि भाजपा ने देश भर के कार्यकर्ताओं केलिए डिजिटल रैली का आयोजन किया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भोपाल से इस रैली को प्रातः 10.30बजे संबोधित करेंगे।
डॉ वर्मा ने बताया कि झारखंड के सभी 29464बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता डिजिटल लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनेंगे। प्रदेश के सभी 513 सांगठनिक मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
बताया कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है जो डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार कर रहा ।
उन्होंने कहा कि झारखंड के 80चयनित कार्यकर्ता भोपाल में प्रधानमंत्री जी को प्रत्यक्ष सुनेंगे।
भोपाल से प्रधानमंत्री जी 27 जून को 10.30बजे पूर्वाह्न करेंगे संबोधित, झारखंड में 29464बूथों पर प्रधानमंत्री जी के डिजिटल संबोधन को सुनेंगे कार्यकर्ता
Reviewed by PSA Live News
on
8:23:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:23:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: