ब्लॉग खोजें

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा राजभवन पर सीधी टिप्पणी भाजपा में आक्रोश दिया राज्यपाल को ज्ञापन

 


रांची । झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा राजभवन पर किए गए असंवैधानिक टिप्पणी के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने ज्ञापन सौंपा । 

 ज्ञापन में यह साफ लिखा गया कि राज्य के विधानसभा अध्यक्ष ,माननीय मुख्यमंत्री तथा सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के द्वारा लगातार असंसदीय और असंवैधानिक वक्तव्य दिए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि ये सब इनके आचरण और व्यवहार का अंग बन चुका है। भाजपा पत्र में यह भी अंकित था कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंच पर बैनर के नीचे झामुमो  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीधे राजभवन पर गंभीर आरोप लगाए यह पूरी तरह उनके पद की गरिमा,मर्यादाओं के खिलाफ है।

 मौके का फायदा बाबूलाल मरांडी के पक्ष में भी उठाया

 राज्य विधानसभा अध्यक्ष का पद दल और राजनीति से परे निष्पक्ष होता है। परंतु झारखंड के वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के  द्वारा सारी मर्यादाओं का उल्लंघन किया जा रहा है।  

किसी भी विधेयक पर सरकार से विधि सम्मत जानकारी प्राप्त करना,राज्य हित में विधि सम्मत निर्णय लेना यह महामहिम का संवैधानिक दायित्व है।और ऐसा कोई पहली बार नहीं बल्कि पहले भी कई विधेयकों के साथ हुआ है। परंतु एक संवैधानिक कार्रवाई को दलीय चश्मे से  देखना और उसे दुष्प्रचारित करना पूरी तरह संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। इसके पूर्व झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री ने भी सदन में राजभवन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है।


 पक्ष और विपक्ष के द्वारा जनहित और राज्य हित में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का होना लोकतंत्र की खूबसूरती है लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे माननीय के द्वारा असंवैधानिक आचरण कहीं से भी शोभनीय नही हैं। ये राज्य को कलंकित करते हैं।

 राज्यपाल को यह भी कहाकि राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं, संवैधानिक संस्थाओं के संरक्षक हैं। अतः प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल माननीय विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए राजभवन के खिलाफ असंवैधानिक,अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी पर विधि सम्मत कार्रवाई का सादर अनुरोध करता है।

 हस्ताक्षर करने वालों में दीपक प्रकाश ,आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,विधायक सीपी सिंह  प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक के नाम शामिल  थे 

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा राजभवन पर सीधी टिप्पणी भाजपा में आक्रोश दिया राज्यपाल को ज्ञापन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा राजभवन पर सीधी टिप्पणी भाजपा में आक्रोश दिया राज्यपाल को ज्ञापन Reviewed by PSA Live News on 8:59:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.