ब्लॉग खोजें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिर्फ नाम ही नहीं यह एक विचारधारा है जो हर नागरिक को देश की एकता और अखंडता के भाव से काम करने की प्रेरणा देता है- रघुवर दास

 


रांची ।  हरमू स्थित नगर निगम पार्क में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के  सांसद संजय सेठ के सांसद कोष  से आदम कद प्रतिमा लगाई गई आज उनके बलिदान दिवस पर इस प्रतिभा का अनावरण किया गया इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा यह प्रतिमा ना सिर्फ  भाजपा कार्यकर्ता बल्कि हर नागरिक को देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा देता है।

रघुवर दास ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया देश हित में अनेक कार्य किए जिसे भुलाया नहीं जा सकता हम सभी को उनके जीवन तथा कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देश हित होता है डॉ मुखर्जी ने सन 1951 में जनसंघ की  स्थापना की और दो निशान दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया काश्मीर की समस्याओं को लेकर बड़े संघर्ष की शुरुआत की मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया डॉ मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया।

आज के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश प्रदेश के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा प्रदेश मंत्री सुबोद   सिंह गुड्डू राज्यसभा सांसद समीर उरांव विधायक सीपी सिंह नवीन जयसवाल समरी लाल गणेश मिश्रा के के गुप्ता वरुण साहू संजय जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे


विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत आज पंडरा मंडल के अंतर्गत हेहल स्थिति सिपेट  संस्था का भ्रमण पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद संजय सेठ विधायक नवीन जयसवाल के द्वारा किया गया वहां पढ़ रहे बच्चों से सभी नेताओं ने संबाद किया और उनके अनुभव को जाना वहां के प्रबंधन के द्वारा बच्चों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की


 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनहोरा में निर्मित आवास परिसर में विकास तीर्थ के तहत यहां के परिवार से संबाद स्थापित किया इस अवसर पर और मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद संजय सेठ गणेश मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित थे सांसद संजय सेठ ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में वहां के लोगों को बताया सांसद सेठ ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण के लिए कई काम किए जा रहे हैं जिसके तहद गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में गेहूं चावल का वितरण किया जा रहा है उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारो को मुफ्त में सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है आयुष्मान कार्ड के तहत हर परिवार को 5लाख तक मुफ्त में इलाज किया जा रहा है हर गरीब परिवार को पक्का मकान शौचालय  जन-धन खाता हर घर नल ऐसे कई कल्याणकारी योजना चल रही है


पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद संजय सेठ के द्वारा रातू रोड स्थित निर्मित एलिबेटेड  निरीक्षण फ़्लाईओवर का निरक्षण किया  मौके पर NHAI  के अधिकारी मौजूद थे उन्होंने बताया काम तेजी के साथ किया जा रहा है तय सीमा के पूर्व  निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


पिस्कामोर गुरुद्वारा में रघुवर दास एवं सांसद संजय सेठ ने माथा टेका गुरुद्वारा प्रबंधन समिति हरविंदर सिंह लाली द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिरोपा भेट किया गया रुद्रा सिंह के द्वारा सांसद संजय सेठ को सिरोपा भेट किया गया। 

तत्पश्चात पिस्का मोड़ में जनसंपर्क अभियान चलाकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 के कार्यकाल में किए गए जन  कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।


इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता महामंत्री वरुण साहू  संजय जयसवाल सुबेश पांडे मिथिलेश केसरी राजकुमार साहू अशोक मुंडा अशोक यादव अभय साहू प्रदीप सिंह विनोद वर्मा मुकेश नाग प्रज्ञा मनी सोनू श्रीवास्तव अंबालिका तिवारी माला कुमारी रवि मेहता आलोक सिंह परमार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिर्फ नाम ही नहीं यह एक विचारधारा है जो हर नागरिक को देश की एकता और अखंडता के भाव से काम करने की प्रेरणा देता है- रघुवर दास डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिर्फ नाम ही नहीं यह एक विचारधारा है जो हर नागरिक को देश की एकता और अखंडता के भाव से काम करने की प्रेरणा देता है-  रघुवर दास Reviewed by PSA Live News on 8:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.