लोहरदगा । लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को ट्वीट का लोहरदगा जिला में श्रमिकों के मामले का निपटारा हेतु लेबर कोर्ट स्थापित करने की मांग किए। श्री साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला सहित कई जिलों कि मजदूरों के मामलों की सुनवाई रांची स्थित लेबर कोर्ट में होती है ।मजदूरों को रांची आने-जाने एवं ठहरने के कारण उनका काफी आर्थिक नुकसान एवं समय की बर्बादी होता है ।अर्थाभाव के कारण श्रमिकों को न्याय भी नहीं मिल पाती है ।श्रमिकों के समस्याओं के समाधान के लिए कानून में विशेष प्रावधान है। जिलों में न्यायालय नहीं होने के कारण श्रमिक अपनी समस्याओं को न्यायिक मंच पर नहीं रख पाते हैं। श्री साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला सहित गुमला ,लातेहार जिलों में अनेक बॉक्साइट माइंस हिंडालको एवं प्राइवेट कंपनी के द्वारा संचालित होती है। इन माइंसो में हजारों की संख्या में मजदूर कार्य करते हैं और हिंडाल्को का मुख्यालय लोहरदगा जिला में ही है। मजदूरों के हित को देखते हुए श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को लोहरदगा जिला में लेबर कोर्ट की स्थापना करनी चाहिए।
लोहरदगा जिला में लेबर कोर्ट स्थापित हो: आलोक साहू
Reviewed by PSA Live News
on
9:18:00 pm
Rating:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
कोई टिप्पणी नहीं: