ब्लॉग खोजें

श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति की अध्यक्षता में बैठक

 रांची । उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-27 जून 2023 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक राँची (ग्रामीण), श्री नौशाद आलम , पुलिस अधीक्षक राँची, (ट्रैफिक) श्री हरिस बिन जमां, पुलिस अधीक्षक राँची (शहर), श्री सुधांशु जैन, अनुमंडल पदाधिकारी राँची (सदर) श्री दीपक कुमार दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी राँची (विधि-व्यवस्था), श्री राजेश्वर नाथ आलोक एवं पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य, श्री सुशील कुमार, श्री सुनील माथुर, श्री मदनपाल पारिख, कोषाध्यक्ष राँची पहाड़ी मंदिर विकास समिति राँची श्री उत्तम कुमार एवं संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए।


उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में बैठक करते हुए कहा कि यह श्रावण माह बहुत पवित्र और पावन महीना हैं। इसे अच्छे से संचालन करना जिससे भक्तों को कोई परेशानी ना हो वह अपने आराध्य देव की पूजा पूरी श्रद्धा भक्ति से कर पाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और पहाड़ी मंदिर से जुड़े सभी सदस्यों की भूमिका काफी अहम होगी।


 

    

उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति राँची के द्वारा श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में बैठक करते हुए निम्न निर्देश दिए


(1) उपायुक्त राँची, द्वारा निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी पूजा के उपरान्त 3.30 पूर्वाहन में आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का द्वारा खोला जाना चाहिए



(2) उपायुक्त, राँची द्वारा पहाड़ी मंदिर परिसर में अवस्थित सभी मंदिर में अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त जल अर्पित कर सकें।



(3) उपायुक्त राँची, द्वारा पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार एवं प्रत्येक सोमवार को मंदिर की पुष्प से सजावट किया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


(4)उपायुक्त, राँची द्वारा जलार्पण हेतु 1000 लोटा खरीदने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।



(5) उपायुक्त, राँची द्वारा टेन्ट हाऊस से टेन्ट , कुर्सी , दरी , टेबल , बैरेकेटिंग आदि लगाने का निर्देश दिया।



(6)उपायुक्त, राँची द्वारा मंदिर परिसर के बाहर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बैरेकेटिंग लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया


(7) उपायुक्त राँची ने खोया पाया एवं अन्य सूचना देने हेतु साउण्ड सिस्टम लगाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।


 (8) उपायुक्त, राँची ने  विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था नगर निगम, चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति एवं अग्निशामक हेतु संबंधित विभाग को अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश देते हुए इसे सुनिश्चित कराने को कहा।


 (9) उपायुक्त, राँची द्वारा पहाड़ी मंदिर एवं परिसर में निर्बाध प्रकाश व्यवस्था हेतु जेनरेटर मरम्मति, डीजल, ट्यूब लाईट, बल्ब , तार आदि क्रय किए जाने से संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया।


 (10) उपायुक्त, राँची द्वारा पुलिस बल/ चिकित्सा दल / वोलिएन्टर/पाहन/ समिति के सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।


 (11) उपायुक्त, राँची द्वारा आवश्यकतानुसार पानी की पाईप लाईन एवं नल की मरम्मति करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।



 (12) उपायुक्त, राँची द्वारा पहाड़ी परिसर में लगे सेड की मरम्मति आवश्यकता अनुसार करने का निर्देश दिया।



(13) उपायुक्त, राँची द्वारा आम श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु समय सारणी लगाने का निर्देश दिया।



 (14) उपायुक्त, राँची द्वारा मुख्य मंदिर में चाँदी का एवं महाकाल में पीतल का अरघा की मरम्मति करने एवं नाग मंदिर का मरम्मति करना दूर्गा मंदिर की मरम्मति आवश्यकता अनुसार कराने का निर्देश दिया।

 


 (15) उपायुक्त, राँची द्वारा उपयोग में नहीं होने वाले लोहा/ छड़ की निलामी कराने के लिए मंदिर कमिटी को बोला गया।


 (16) उपायुक्त, राँची द्वारा मुख्य मंदिर के समीप टुटे हुए पीलर का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।



 (17) उपायुक्त, राँची द्वारा पहाडी परिसर से अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।



(18) उपायुक्त, राँची द्वारा आम श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु मुख्य द्वार से पीछे चढ़ने वाले सीढी तक चेकर्स लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।


(19) उपायुक्त, राँची द्वारा अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित शौचालय के चारो तरफ चहारदिवारी निर्माण एवं मोटर रूम के चारो तरफ चहारदिवारी निर्माण हेतु मेकॉन से होने वालें अनुमानित खर्च का इस्टीमेट बना कर प्रस्ताव देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। ताकि सी•एस•आर•फंड से इसको कराया जा सकें।



(20) उपायुक्त, राँची द्वारा मंदिर के आस-पास असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर संबंधित थाना को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया


(21) उपायुक्त, राँची द्वारा श्रावण माह 2023 के अवसर पर एवं विभिन्न मद में अनुमानित खर्च को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।






श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति की अध्यक्षता में बैठक श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति की अध्यक्षता में बैठक Reviewed by PSA Live News on 9:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.