ब्लॉग खोजें

रिर्साेट निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का जांच प्रतिवेदन पर्यटन विभाग को समर्पित, पर्यटन विभाग को रिर्सोट निर्माण हेतु मौजा रुक्का में 05 एकड़ भूमि की गयी है चिन्हित

रांची। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन विभाग को रिर्साेट निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का जांच प्रतिवेदन समर्पित कर दिया गया है। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मौजा रुक्का में चिन्हित 05 एकड़ भूमि से संबंधित जांच प्रतिवेदन सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड को समर्पित किया गया है।

जांच प्रतिवेदन में अंचल अधिकारी, ओरमांझी द्वारा सूचित किया गया है कि भूमि का जल पथ प्रमण्डल, रांची (जल संसाधन विभाग) और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से अनापत्ति के पश्चात रिर्सोट निर्माण हेतु पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किया जा सकता है। वर्तमान में चिन्हित भूमि खाली/परती है, साथ ही भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तातंरण हेतु ग्राम सभा भी कर लिया गया है। 

*झारखंड सरकार द्वारा विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग को रिर्सोट निर्माण हेतु मौजा रुक्का, थाना नंबर-31 में कुल पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है, जिसकी विवरणी निम्न है :-*

*◆खाता संख्या:- 52, प्लॉट संख्या:- 1577, रकबा:- 0.20 एकड़*

*◆खाता संख्या:- 04, प्लॉट संख्या:- 1578, रकबा:- 0.96 एकड़*

*◆खाता संख्या:- 04, प्लॉट संख्या:- 1579, रकबा:- 0.45 एकड़*

*◆खाता संख्या:- 87, प्लॉट संख्या:- 1661, रकबा:- 3.39 एकड़*

रिर्साेट निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का जांच प्रतिवेदन पर्यटन विभाग को समर्पित, पर्यटन विभाग को रिर्सोट निर्माण हेतु मौजा रुक्का में 05 एकड़ भूमि की गयी है चिन्हित रिर्साेट निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का जांच प्रतिवेदन पर्यटन विभाग को समर्पित, पर्यटन विभाग को रिर्सोट निर्माण हेतु मौजा रुक्का में 05 एकड़ भूमि की गयी है चिन्हित Reviewed by PSA Live News on 9:31:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.