एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस में लगी आगजनी व हिंसा जारी, बैंक सहित कई सरकारी संपत्ति को हुआ नुकसान
पेरिस । पुलिस की गोलीबारी में एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस जल रहा है। शुक्रवार की रात भी फ्रांस में अशांति से भरी रही जिस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख इमारतों और पुलिस वाहनों सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें लूट लिया। प्रदर्शनकारियों ने देश की कई बैंकों को लूट लिया, स्कूलों और शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगा दी। खबरों की मानें तो अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 200 से अधिक पुलिसकर्मी दंगों में घायल हो चुके हैं।
फ्रांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दंगाई मार्सिले शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी का आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में इमारत के भीतर आग की लपटों को देखा जा सकता है। इसे ज्ञान, संस्कृति और सामुदायिक संसाधनों का 'नुकसान' माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे 'बड़ा नुकसान' बताते हुए इन प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जाहिर की है।
एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस में लगी आगजनी व हिंसा जारी, बैंक सहित कई सरकारी संपत्ति को हुआ नुकसान
Reviewed by PSA Live News
on
2:14:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
2:14:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: