हरमू बाजार मे खड़ी बाइक और स्कूटी मे हुई टक्कर के बाद विवाद और मारपीट, रांची के एसएसपी किशोर कौशल पहुंचे मौके पर
रांची । रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बाजार मे खड़ी बाइक और स्कूटी मे हुई टक्कर के बाद हुए विवाद और मारपीट मामला के मामले में देर शांत हुआ इस दौरान रांची के एसएसपी और सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की है बताया जा रहा है की घटना को लेकर एक पक्ष काफी समय तक रहे थाने परिसर में ही जामे रहे और दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग कर रहे... थाने परिसर के बाहर इस दौरान भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने समझा बुझाने के साथ किया और हल्का बल प्रयोग कर किया मामला शांत कराया... मामले की जानकारी मिलते ही रांची के एसएसपी किशोर कौशल मौके पर पहुंचे और हरमू बाजार सहित कई इलाकों का पैदल ही मुआयना किया फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से हरमू लाकर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है वही थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई इस दौरान कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया गया है।
हरमू बाजार मे खड़ी बाइक और स्कूटी मे हुई टक्कर के बाद विवाद और मारपीट, रांची के एसएसपी किशोर कौशल पहुंचे मौके पर
Reviewed by PSA Live News
on
2:30:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
2:30:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: