ब्लॉग खोजें

मुहर्रम जुलूस में हुई दुर्घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुहर्रम जुलूस के दौरान बोकारो जिलांतर्गत पेटरवार के खेतको में हुई दुर्घटना एवम चार लोगों की मौत पर गहरा  शोक प्रकट किया है।

श्री मरांडी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद खबर है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवम परिजनों को इस बड़े दुख को सहने की ताकत प्रदान करें।

श्री मरांडी ने जुलूस के दौरान किए गए प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह घोर लापरवाही का परिणाम है।
उन्होंने सरकार से दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की मांग की।
मुहर्रम जुलूस में हुई दुर्घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग मुहर्रम जुलूस में हुई दुर्घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग Reviewed by PSA Live News on 8:15:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.