ब्लॉग खोजें

रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की मौत

 


हजारीबाग ।
 बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना अंतर्गत धामक पुर गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस (संख्या -बीआर 25 पीए 1455) चौपारण पिपरा गांव स्थित जीटी रोड पर लटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि 20 वर्षीय एक युवक सिकंदर कुमार की मौत हो गई।


घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से तीन की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित बेला मोड़ के पास 6 लाइन निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर टर्निंग प्वाइंट हैं जहां पर बस अचानक संतुलन खोकर पलट गयी। घटना रविवार सुबह करीब 3:40 बजे की है। घायलों को बस से निकालने से लेकर उन्हें बरही अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों ने मदद किया। कई घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से अस्पताल भेजवाया। कई घायलों को एनएचआई के एंबुलेंस सहित चौपारण व बरही से108 एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की मौत  रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की मौत Reviewed by PSA Live News on 2:38:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.