ब्लॉग खोजें

हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के कारण गोकशी करने वालों का बढ़ा मनोबल: प्रदीप सिन्हा

रांची। झारखंड में बढ़ते गौ हत्या व गौ मांस के व्यापार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने हेमंत सरकार को ज़िम्मेवार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में गोकशी और गो मांस के अवैध व्यापार के साथ साथ अवैध व्यापार करने वालों का भी मन बढ़ गया है। हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण अवैध व्यापार करने वाले क़ानून अपने हाथ में लेकर कार्य कर रहे हैं। यहाँ तक कि पुलिसिया तंत्र को भी ठेंगा दिखलाते हुए अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ताजा मामला जामताडा को ही देख लिया जाये तो स्पष्ट है कि गोकशी का विरोध करने पर युवक को ही उल्टे पिट दिया गया। हेमंत सरकार में इसी तरह से प्रदेश के ज़िलों में घटनाएँ घट रही है। गो हत्या व गो मांस का अवैध व्यापार करने वालों का विरोध करने पर वे हमला बोल रहे हैं। इन मामलों में सीधे हेमंत सरकार की नीति दिखायी देती है। सरकार और उनके विधायक बहुसंख्यक समाज के आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। विधायक इरफ़ान अंसारी ने जिस प्रकार से माथे पर लगे तिलक को हटाया वह उसी का प्रतीक है।
      
श्री सिन्हा ने कहा कि आदिवासी सरकार का दंभ भरने वाली हेमंत सरकार ने तुपुदाना ओपी प्रभारी एसआई संध्या तोपनो की हत्या के आरोपियों को सजा नहीं दिला पायी है। आदिवासी संध्या तोपनो को अवैध गो मांस की व्यापार करने वालों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध व्यापार करने वालों को खुली छूट मिली है। थानों में इंट्री देकर अवैध गोकशी के लिये ले जाने वाली गाड़ियों को पास करायी जाती है। उन्होंने कहा हेमंत सरकार गो मांस का अवैध व्यापार और गो हत्या पर अविलंब रोक लगाए।
हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के कारण गोकशी करने वालों का बढ़ा मनोबल: प्रदीप सिन्हा हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के कारण गोकशी करने वालों का बढ़ा मनोबल: प्रदीप सिन्हा Reviewed by PSA Live News on 10:52:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.