रांची। विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाने के लिए रांची में भव्य आयोजन की तैयारी हो रही है। वहीं आदिवासी समुदाय के अगुआ माने जाने वाले मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की उपेक्षा हो रही है। उन्हें सम्मान देने के लिए वर्षों से जीर्ण-शीर्ण पड़े जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का सौंदर्यीकरण 4.50 करोड़ रुपए की लागत से एक साल से हो रहा है।
ठेकेदार ने अधूरा काम कर छोड़ दिया है। स्टेडियम में जयपाल सिंह मुंडा की तीन नई प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इनके ऊपर प्लास्टिक बांधकर रखा गया था, ताकि वह खराब न हो। अब वह प्लास्टिक फट गया है। हवा के साथ उड़ते प्लास्टिक को देखकर ऐसा लग रहा है कि शरीर पर फटा हुआ कपड़ा लहरा रहा है।
देखरेख के अभाव में पहले से स्थापित जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के चारों ओर झाड़ियां उग गई हैं। वहीं बास्केट बॉल ग्राउंड और हॉकी एस्टोटर्फ ग्राउंड भी खेल शुरू होने के पहले ही टूटने लगा है।
विश्व आदिवासी दिवस पर भी किसी को याद नहीं आए जयपाल सिंह मुंडा
Reviewed by PSA Live News
on
11:27:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: