केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री से मिले सांसद सेठ, चुटिया फ्लाईओवर, खलारी, मैक्लुस्कीगंज और सिल्ली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया
रांची। रांची के सांसद श्री संजय सेठ में नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें रांची सहित पूरे झारखंड में रेल परियोजनाओं की सौगात के लिए धन्यवाद कहा। हटिया और पिस्का स्टेशन के पुनर्विकास की योजना की स्वीकृति के लिए भी क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया। सांसद श्री सेठ ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें चुटिया के कृष्णापुरी में बनने वाले फ्लाईओवर और इसकी जरूरत से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने आग्रह किया कि रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। इसी परियोजना से जोड़कर इस क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। यह क्षेत्र रांची रेलवे स्टेशन का नजदीकी क्षेत्र है बल्कि स्टेशन के परिधि में ही चुटिया का बड़ा हिस्सा निवास करता है। इसके साथ ही सांसद ने मैक्लुस्कीगंज और खलारी में रेल सुविधाओं के विस्तार का भी आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया। सांसद ने कहा कि मैक्लुस्कीगंज देश का एकमात्र एंग्लो इंडियन गांव है, जहां रेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। सिल्ली प्रखंड के बांसारूली के समीप रेलवे ट्रैक के बगल में सब-वे निर्माण का आग्रह रेल मंत्री से सांसद ने किया। यह क्षेत्र की बहुत बड़ी जरूरत है, जिससे आम जनता प्रतिदिन प्रभावित हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही है।
केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री से मिले सांसद सेठ, चुटिया फ्लाईओवर, खलारी, मैक्लुस्कीगंज और सिल्ली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया
Reviewed by PSA Live News
on
6:26:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: