ब्लॉग खोजें

तीन राज्यों के 26 करोड़ आबादी का आधार मुख्यालय है रांची, आधार सेवा का स्थाई भवन निर्माण का केंद्रीय मंत्री से सांसद ने किया आग्रह

रांची। केंद्रीय मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान सांसद श्री संजय स्वीट ने उन्हें रांची में आधार के क्षेत्रीय कार्यालय के संचालन में हो रही समस्या से अवगत कराया। सांसद ने उन्हें दिए ज्ञापन में बताया कि रांची में आधार सेवा का क्षेत्रीय कार्यालय है। यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल की 26 करोड़ की आबादी को अपनी सेवा प्रदान करता है। यह कार्यालय एक अस्थाई भवन में है, जहां प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों का आवागमन आधार से जुड़े कार्यों के लिए होता है। स्थान की कमी और सुगम यातायात नहीं रहने के कारण झारखंड सहित बंगाल और बिहार से आने वाले नागरिकों व अन्य लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि आधार का स्थाई क्षेत्रीय कार्यालय रांची में बने इस दिशा में सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता है। ताकि इन तीनों राज्यों के लोगों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि रांची में आधार का अपना क्षेत्रीय कार्यालय हो, इस बात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि बहुत जल्द इस दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
तीन राज्यों के 26 करोड़ आबादी का आधार मुख्यालय है रांची, आधार सेवा का स्थाई भवन निर्माण का केंद्रीय मंत्री से सांसद ने किया आग्रह तीन राज्यों के 26 करोड़ आबादी का आधार मुख्यालय है रांची, आधार सेवा का स्थाई भवन निर्माण का केंद्रीय मंत्री से सांसद ने किया आग्रह Reviewed by PSA Live News on 6:31:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.