श्रीलंका सरकार के आमंत्रण पर व्यापारी प्रतिनिधि लोहरदगा चैम्बर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में रवाना
लोहरदगा। ज्ञातव्य हो कि झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 24 सदस्यीय डेलिगेशन टीम फेडरेशन अध्यक्ष किशोर मंत्री जी के अगुवाई में कल 3 अगस्त को भगवान बिरसा एयरपोर्ट राँची से बेंगलुरू अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा फिर बेंगलुरू से श्रीलंका के लिये व्यापारिक दौरा हेतु प्रस्थान करेंगे। जिसमे झारखंड फेडरेशन के स्थानीय टीम के साथ साथ झारखंड के प्रत्येक ज़िला से चैम्बर अध्यक्ष को जाने हेतु आमन्त्रण प्राप्त हुआ था। विदेशों में व्यापारियों के काम करने के तरीकों तथा व्यापारिक विकास को समझने हेतु बहुउद्देश्यीय दौरा किया जा रहा है। अतः लोहरदगा ज़िला की ओर से जिला के उद्योगपति सह प्रतिष्ठित व्यापारी, चैंबर के तजुर्बेकार सदस्य श्री राजेश महतो ने कहा कि ज़िला के विकास हेतु यह बहुत ही महत्वपूर्ण दौरा साबित होगा। वहां से लौटने के बाद प्राप्त अनुभव व्यापारियों से साझा कर व्यापारिक बिकास हेतु कार्य करने का सम्पूर्ण प्रयास करूंगा। वहीं इस महत्वपूर्ण दौरे की सफ़लता हेतु बधाई देनेवालों में चैम्बर अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय काँस्यकार , सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यमरिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, उत्तम शर्मा, चन्दन गोयल, राजीव रंजन, दीपक सर्राफ, विजय कुमार खत्री, लोकेश प्रसाद, फ़िरोज़ शाह, पीयूष केशरी, सदस्य आशीष मित्तल, मनीष कुमार गुड्डू इत्यादि शामिल हैँ।
श्रीलंका सरकार के आमंत्रण पर व्यापारी प्रतिनिधि लोहरदगा चैम्बर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में रवाना
Reviewed by PSA Live News
on
11:07:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: