ब्लॉग खोजें

सीडीपीओ सदर सहित 07 महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अनुश्रवण में हुई थी लापरवाही

रांची । राज्य सरकार की महत्वकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कार्रवाई की गयी है। योजना के अनुश्रवण में लापरवाही एवं लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त नहीं करने पर रांची सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज किया गया है, साथ ही संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है।


झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया। वार्ड-36 अरगोड़ा एवं नगड़ी अंचल के सत्यापन के क्रम में सेविकाओं द्वारा इंट्री हुए आवेदन को अपने पास रखने, अर्हत्ताधारी लाभुकों का सर्वेक्षण नहीं करने तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।


सदर सीडीपीओ सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है कि किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया, क्यों न इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में बरती गई शिथिलता एवं लापरवारी को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये।


निम्न को किया गया शो-कॉज :-


1. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर।

2. सुश्री अंजना दास, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

3. श्रीमती रंजना तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

4. श्रीमती संगीता कच्छप, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

5. श्रीमती मनीषा ज्योति, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

6. श्रीमती कुमारी सुनीता, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

7. श्रीमती ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

8. श्रीमती किरण कुमारी शर्मा, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

सीडीपीओ सदर सहित 07 महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अनुश्रवण में हुई थी लापरवाही सीडीपीओ सदर सहित 07 महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अनुश्रवण में हुई थी लापरवाही Reviewed by PSA Live News on 8:51:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.