ब्लॉग खोजें

रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका अंजना दास के विरुद्ध उपायुक्त ने किया कार्रवाई, स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषप्रद

रांची । रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका सुश्री अंजना दास के विरूद्ध अवैध वसूली करने की प्राप्त शिकायत पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कार्रवाई की गयी है। उपायुक्त द्वारा वस्तुस्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल महिला पर्यवेक्षिका की सोनाहातु परियोजना में प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है।


इससे पहले अवैध वसूली करने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका सुश्री अंजना दास से कारण पृच्छा की गयी थी, जो कि असंतोषप्रद पाया गया। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर से स्पष्ट मन्तव्य के साथ मांगा गया प्रतिवेदन् भी निर्धारित् अवधि तक प्राप्त नहीं हुआ।


महिला पर्यवेक्षिका पर लगाए गए आरोप संदेहास्पद प्रतीत होने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर को पत्र प्राप्ति के 12 घण्टे के अन्दर स्पष्ट मन्तव्य के साथ जांच प्रतिवेदन् उपलब्ध कराने का आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। सीडीपीओ, रांची सदर को तत्काल प्रभाव से संबंधित् महिला पर्यवेक्षिका को अविलम्ब प्रतिनियुक्त परियोजना में योगदान हेतु विरमित करने का आदेश भी दिया गया है।

रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका अंजना दास के विरुद्ध उपायुक्त ने किया कार्रवाई, स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषप्रद रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका अंजना दास के विरुद्ध उपायुक्त ने किया कार्रवाई, स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषप्रद Reviewed by PSA Live News on 8:48:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.