ब्लॉग खोजें

झारखंड सरकार के सेवा संघों ने स्वास्थ्य सचिव को आभार पुष्प भेंट किया, सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने की उठाई मांग

रांची । झारखंड राज्य सरकारी कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा को मार्च 2025 से लागू करने के सरकार के निर्णय संबंधी संकल्प निर्गत करने से राज्य सरकार के विभिन्न संवर्गों के सेवा संघों ने खुशी जाहिर की है और आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मिलकर उन्हें इस ऐतिहासिक कार्य के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार ज्ञापित किया,सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य के सरकारी सेवकों और सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा के सुरक्षा कवच से आच्छादित करना प्रशंसनीय कदम है, 

आभार ज्ञापित करने वालों में झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा, उपाध्यक्ष विनय कुमार वर्णवाल, अमित कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रांची और खूंटी के जिला अध्यक्ष क्रमशः सलीम सहाय तिग्गा, संजय कंडुलना, झारखंड वित सेवा के अध्यक्ष रतन कुमार, महासचिव अमोद कुमार वर्मा, झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के आदिल जहिर, मृत्युंजय झा रामसेवक महतो,जयराम प्रसाद, बालेश्वर पासवान आदि शामिल रहे। 


इसके बाद सभी सेवा संघों ने एक संयुक्त बैठक कर सरकारी सेवकों की सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया और सर्वसम्मति से सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने की मांग के लिए सरकार से निवेदन करने की आवाज को बुलंद किया, सभी सेवा संवर्गों में संवर्ग के उच्च पदों पर कर्मचारी, अधिकारियों की कमी एवं अन्य पहलुओं को देखते हुए सबों ने इस मांग को समय की मांग बताया।
झारखंड सरकार के सेवा संघों ने स्वास्थ्य सचिव को आभार पुष्प भेंट किया, सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने की उठाई मांग झारखंड सरकार के सेवा संघों ने स्वास्थ्य सचिव को आभार पुष्प भेंट किया, सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने की उठाई मांग Reviewed by PSA Live News on 9:03:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.