रामगढ़। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 मई 2025 (रविवार) को रामगढ़ के गुरुनानक ऑडिटोरियम में भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी का बुके भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया। श्री तिवारी ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजन समिति का आभार जताया।
उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सतीश चंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी एवं पूर्व मंत्री राज पालीवाल सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में हजारों विप्र बंधुओं के जुटने की संभावना है।
सम्मान समारोह के दौरान विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन झारखंड महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, महेश मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, मुना मिश्रा, अरुण बनर्जी, श्याम शर्मा, कमल शर्मा, गोकुल शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने सभी विप्र बंधुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।
रामगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आमंत्रण, एसडीओ अनुराग तिवारी का हुआ सम्मान
Reviewed by PSA Live News
on
3:17:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
3:17:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: