ब्लॉग खोजें

झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: पहली बार सीबीएसई तर्ज पर परीक्षा देकर छात्रों ने हासिल किए 96% तक अंक

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल लाई रंग, सरकारी स्कूलों के बच्चों ने रचा सफलता का इतिहास

रांची । झारखंड में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी पहल — उत्कृष्ट विद्यालय योजना — अब सफलता के सोपान चढ़ चुकी है। राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के तर्ज पर आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।

राज्यभर के विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट, मिले 96% से अधिक अंक

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जिला स्कूल मेदिनीनगर के शिवलाल मेहता ने 10वीं की परीक्षा में 96.6% अंक अर्जित कर टॉप किया, वहीं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय दुमका की सुभाश्री वर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर राज्य में उत्कृष्ट विद्यालयों की सफलता को नई ऊंचाई दी।

10वीं परीक्षा में दमदार प्रदर्शन

  • अभय कुमार (बोकारो): 95.4%

  • अभिनव गुप्ता (बोकारो): 95.4%

  • अन्वेषा सिंह (लातेहार): 95%

  • स्वर्णा राज (मेदिनीनगर): 94.4%

  • प्रशंसा कुमार दुबे (मेदिनीनगर): 93.6%

  • खुशी कुमारी (नावाडीह बालिका विद्यालय): 93%

  • अभिषेक कुमार दत्ता (देवघर): 92.8%

12वीं में सभी संकायों में शानदार प्रदर्शन

  • सुभाश्री वर्मा (दुमका, आर्ट्स): 96.4%

  • ऋषि राज आनंद (मेदिनीनगर, साइंस): 96.2%

  • श्रिया पांडे (गिरिडीह, आर्ट्स): 94.4%

  • लक्ष्मी कुमारी (गिरिडीह, आर्ट्स): 94.6%

  • प्रज्ञा कुमारी (गिरिडीह, आर्ट्स): 94.2%

  • डॉली कुमारी (हजारीबाग, कॉमर्स): 94%

  • सृष्टि देवघरिया (बरियातू, रांची, कॉमर्स): 94%

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बताया यह नई शिक्षा क्रांति की शुरुआत

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा,
“यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि राज्य के सरकारी स्कूलों को संसाधन, मार्गदर्शन और माहौल मिले, तो हमारे बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद कर सकते हैं। यह हमारे शिक्षा व्यवस्था के परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम है।”

क्या है ‘उत्कृष्ट विद्यालय’ योजना?

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 में शुरू की गई यह योजना झारखंड के हर जिले में अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने का एक अभिनव प्रयास है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सीबीएसई स्तर की शिक्षा प्रदान करना है।

उत्कृष्ट विद्यालयों का यह शानदार परीक्षा परिणाम न केवल शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की कहानी कहता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि सरकार इच्छाशक्ति दिखाए और नीति को जमीनी स्तर तक सशक्त रूप में लागू करे, तो सरकारी विद्यालय भी सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं।

झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: पहली बार सीबीएसई तर्ज पर परीक्षा देकर छात्रों ने हासिल किए 96% तक अंक झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: पहली बार सीबीएसई तर्ज पर परीक्षा देकर छात्रों ने हासिल किए 96% तक अंक Reviewed by PSA Live News on 8:23:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.