भाजपा प्रवक्ता ने कहा परिवार मिलन, सह भोज है भाजपा संगठन का मूल सिद्धांत।
हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : हांसी की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रदेश की प्रवक्ता एडवोकेट नेहा धवन के आवास पर आज परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे हांसी जिला के जिला प्रभारी दीपक शर्मा व जिला अध्यक्ष अशोक सैनी। नेहा धवन ने बताया भाजपा संगठन का मूल सिद्धांत है कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ जुड़ना। पंचकूला से सम्बन्ध रखने वाले दीपक शर्मा हांसी जिले के तीन दिन के प्रवास पर हांसी आए हुए हैं। यहां वह संगठनात्मक आयोजनों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी प्रवास के दौरान आज उनका सुबह का भोजन प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन जी के यहां रहा। इस सह भोज पर उन्होंने परिवार के सदस्यों व सभी मिलने वालों से संपर्क किया। इस अवसर पर हांसी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी जी भी उपस्थित रहे। दीपक शर्मा व अशोक सैनी का स्वागत एवं सम्मान नेहा धवन, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, शुभम धवन, अर्चना कौर, संतोष, दुर्गा देवी, पूनम, सुनीता,अंजू, सोनिका, गरिमा, टीना, राज कुमार जांगडा, दौलत, राहुल अरोड़ा, अनिल ग्रोवर, अमन ने किया। एडवोकेट नेहा धवन ने बताया कि कल से संकल्प से सिद्धि - मोदी जी के 11 वर्ष बेमिसाल की जन सभा में सोराखी मंडल के जमावड़ी गांव में और अटल मंडल के दयाल सिंह कॉलोनी की जन सभा में जनता से मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों के बारे में संबोधित किया। दीपक शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन की नींव इसलिए मजबूत है क्योंकि यहां कार्यकर्ता एक परिवार की तरह है। आपसी संबंध बहुत मजबूत इसलिए संगठन मजबूत है।

कोई टिप्पणी नहीं: