ब्लॉग खोजें

श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग में पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा का हुआ भव्य समापन

विदुषी साध्वी मीणा महाराज द्वारा स्वामी महामती प्राणनाथ और राजा छत्रसाल के मिलन का हृदयस्पर्शी चित्रण


रांची। 
रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा का समापन अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्ति रस में सराबोर वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न कराया गया, कथा के पांचवें एवं अंतिम दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका विदुषी साध्वी मीणा महाराज ने अपने दिव्य वाणी से स्वामी महामती प्राणनाथ जी और राजा छत्रसाल जी के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक मिलन का हृदयस्पर्शी वर्णन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह मिलन केवल दो महान आत्माओं का नहीं, बल्कि धर्म और कर्म, भक्ति और शक्ति के संगम का प्रतीक है। साध्वी जी ने बताया कि कैसे स्वामी जी ने राजा छत्रसाल को आत्मज्ञान की ओर अग्रसर किया और उन्हें धर्म युद्ध के लिए प्रेरित किया। यह प्रसंग न केवल ऐतिहासिक था, बल्कि वर्तमान समय में भी आत्म जागरण का संदेश देता है। तन मन धन अर्पण कियो, सब तुम पे ब्रजराज। मन भावे सोई करो हाथ तुम्हारे लाज। छत्रसाल जी कहते हैं हे प्राणनाथ जी आपको चरणों में मेरा तन मन धन सब कुछ अर्पण है। इसके साथ ही साध्वी मीणा महाराज ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं से लेकर महाभारत के युद्ध भूमि में दिए गए गीता उपदेशों तक के प्रसंगों को अत्यंत मार्मिकता से प्रस्तुत किया। उनके शब्दों में श्रीकृष्ण की दिव्यता, करुणा और उनके जीवन का दर्शन झलकता रहा। भक्तगण उनकी वाणी से जैसे श्रीकृष्ण के साक्षात दर्शन कर रहे हों, ऐसा प्रतीत हुआ।

कथा के दौरान विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज ने अपने सुमधुर और भक्तिरस से ओतप्रोत भजनों से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, प्रेम रंग में रंग दे साँवरिया जैसे भजनों पर श्रोता झूम उठे। साध्वी जी की मधुर गायन शैली ने कथा को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी और श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन से गुंजायमान हो उठा। सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो गए।यह आयोजन न केवल धार्मिक आयोजन था, बल्कि आत्मज्ञान, सेवा और प्रेम का संदेश देने वाला एक सांस्कृतिक महोत्सव भी था। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने पूरे कार्यक्रम को अनुशासन और दिव्यता के साथ संचालित किया, जिससे यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग में हुए इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि जब भक्ति, ज्ञान और सेवा का संगम होता है, तब वहां केवल धर्म नहीं, बल्कि दिव्यता स्वयं अवतरित होती है।

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधु जाजोदिया, पूरणमल सर्राफ, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, अग्रवाल सभा के सह मंत्री निर्मल बुधिया, श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा, वासुदेव भाला,मनीष सोनी, मनीष जालान, अभय कुमार, विष्णु सोनी, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार, विद्या देवी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, कविता चौधरी, अमिता जालान, शोभा जालान, उर्मिला पाड़िया, विमला जालान, शीला मुरारका, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार, सरिता अग्रवाल, प्रमिला पुरोहित, सुधीर सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग में पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा का हुआ भव्य समापन श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग में पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा का हुआ भव्य समापन Reviewed by PSA Live News on 11:08:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.