ब्लॉग खोजें

मनोहर मोर्चा हिसार के जिला अध्यक्ष हेमंत आहूजा का इस्तीफा

निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से दिया त्यागपत्र


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) :  
मनोहर मोर्चा, हिसार के जिला अध्यक्ष हेमंत आहूजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह निर्णय निजी कारणों का हवाला देते हुए लिया। हेमंत आहूजा ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते अपनी जिम्मेदारियां आगे नहीं निभा पाएंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन की सेवा का अवसर मिला, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। आहूजा ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी पार्टी के उद्देश्यों और मूल्यों का सम्मान करते हुए संगठन का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने पार्टी से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया। ज्ञात रहे कि हेमंत आहूजा मनोहर मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे थे।

मनोहर मोर्चा हिसार के जिला अध्यक्ष हेमंत आहूजा का इस्तीफा मनोहर मोर्चा हिसार के जिला अध्यक्ष हेमंत आहूजा का इस्तीफा Reviewed by PSA Live News on 11:18:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.