अल्बर्ट एक्का चौक पर डॉ. आर. के. जयसवाल के नेतृत्व में जनसभा, भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग
वीडियो के लिए नीचे लिंक पर क्लिक टच करें :-
https://youtu.be/UuVwzvsMt5Y?si=WLsiy5NP8oYiPDR1
रांची। केंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक-2025 के समर्थन में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज संध्या चार बजे एक विशाल जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सभा का नेतृत्व प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. आर. के. जयसवाल ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जयसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार हिंदुस्तान की प्रगति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। यदि भ्रष्टाचार पर कठोर और स्थायी कानून नहीं बनेगा तो आने वाली पीढ़ियाँ भी इसी समस्या से जूझती रहेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संविधान संशोधन को ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसके शीघ्र पारित और लागू होने की जोरदार माँग की।
डॉ. जयसवाल ने अपने संबोधन में कहा –
"भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस विधेयक को कानून का रूप देकर तुरंत लागू किया जाना चाहिए, तभी जनहित और राष्ट्रहित सुरक्षित रह सकेगा।"
सभा में वक्ताओं ने उन नेताओं की भी कड़ी आलोचना की, जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार विरोधी कानून का विरोध कर रहे हैं और जनता को झूठे बयानों से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उपस्थित जनसमूह ने ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की।
प्रमुख सहयोगियों की उपस्थिति
इस जन-जागरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और नागरिक शामिल हुए। इनमें विशेष रूप से – डॉ. फरजाना सिद्दीकी, डॉ. बी. के. पी. जयसवाल, डॉ. एम. के. मिश्रा, अशोक मुखर्जी, ओम प्रकाश, मिथिलेश, पुष्पा देवी, मंजू देवी, डॉ. एस. एस. घोष, रामकिशोर साहू, प्रकाश कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार, सज्जाद अहमद, निखिल, शकुंतला देवी, इंद्रजीत सहित बड़ी संख्या में नागरिक, डॉक्टर, समाजसेवी और युवा वर्ग उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक को शीघ्र लागू करने के लिए व्यापक जनआंदोलन जारी रहेगा और पूरे राज्य में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: