ब्लॉग खोजें

सांसद कला महोत्सव में 15 हजार बच्चों ने बनाई पेंटिंग, ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी कलात्मकता का परिचय दे रहे रांची के बच्चे

सशस्त्र बलों के शौर्य और कार्यक्रम उत्सव है कला महोत्सव : संजय सेठ



रांची।
रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में रांची में सांसद खेल महोत्सव के तहत चल रहे पेंटिंग कार्निवल 2025 में विद्यालय और विद्यार्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के तीन दर्जन विद्यालयों ने इसमें सहभागिता निभाई है और 15000 से अधिक विद्यार्थी अपनी कला प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। इस महोत्सव में सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही विद्यालयों की सहभागिता हो रही है, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, जिला स्कूल, डीएवी समूह के स्कूल, गुरु नानक स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल सहित कई विद्यालय शामिल हैं। अब तक हुए इस महोत्सव में सबसे अधिक सहभागिता सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल में 500, टेंडर हार्ट स्कूल में 1800, गुरु नानक हाई सेकेंडरी स्कूल में 800, डीएवी गांधीनगर में 2200, डीएवी हेहल में 1800 बच्चों की रही है। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में न्यूनतम 200 बच्चों की उपस्थिति रही है।

20 अगस्त से शुरू हुए इस महोत्सव में विद्यार्थियों और विद्यालयों के उत्साह को देखते हुए इसे 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत प्रत्येक विद्यालयों में पांच अच्छे प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है, ऐसे सभी विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां फिर से पेंटिंग कार्निवल कराया जाएगा। यह महोत्सव ऑपरेशन सिंदूर और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सैन्य प्रेम के थीम पर आयोजित है। कार्यक्रम को लेकर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सेना के द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई नहीं थी, यह देश की जनभावनाएं थी, जिसे हमारे सशस्त्र बलों ने धरातल पर उतरने का कार्य किया। सैन्यबलों के पराक्रम और शौर्य का उत्सव रांची में कला महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से हमें हमारे बच्चों की कला प्रतिभाओं को भी देखने का अवसर मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के प्रति बच्चों की सकारात्मक सोच सामने आ रही है और बच्चे सेना के शौर्य और पराक्रम से रूबरू हो रहे हैं। यह महोत्सव रांची के बच्चों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और भी प्रज्वलित करने वाला है। यह खुशी की बात है कि देशभर में इस महोत्सव के सफलता की चर्चा हो रही है। रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने बताया कि यह महोत्सव 30 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसमें 200 से अधिक विद्यालय शामिल होंगे। ऐसे सभी प्रतिभागी विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा और बच्चों के द्वारा की गई बेहतर कलाकृतियों को माननीय प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को भेंट की जाएगी।

सांसद कला महोत्सव में 15 हजार बच्चों ने बनाई पेंटिंग, ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी कलात्मकता का परिचय दे रहे रांची के बच्चे सांसद कला महोत्सव में 15 हजार बच्चों ने बनाई पेंटिंग, ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी कलात्मकता का परिचय दे रहे रांची के बच्चे Reviewed by PSA Live News on 8:09:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.