ब्लॉग खोजें

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पंजाब पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

दो दिन बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे, सेना के राहत बचाव कार्य की जानकारी लेंगे।

रांची/नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने आज पंजाब पहुंचे। श्री सेठ दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं, जहां अमृतसर में उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इसके  साथ ही राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। दो दिनों के इस दौर में श्री सेठ सेना के द्वारा चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का भी जायजा लेंगे और सैन्य जवानों से भी मिलेंगे। पंजाब के अमृतसर जिले के

धांदाल, नेपाल, जस्तरवाल, करेयल, शाहपुर, भिंडीसायदा, चूंज सहित कई गांव में चल रहे राहत कार्य व बचाओ अभियान में शामिल भी होंगे। श्री सेठ ने पंजाब में बाढ़ के रूप में आई प्राकृतिक विभीषिका को बहुत दुखद बताया है और कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी केंद्र सरकार हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। माननीय प्रधानमंत्री ने बाढ़ से राहत के लिए 1600 करोड़ का पैकेज पंजाब को दिया है। बाढ़ की समस्या से पंजाब उबर सके, लोगों को राहत पहुंच सके; इसके लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद को तैयार खड़ी है। इसी के तहत उनका यह दौरा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हो रहा है। यहां राहत और बचाव कार्य में शामिल भी होंगे। कार्यों की समीक्षा भी होगी। श्री सेठ ने कहा कि सेना के जवान, एनडीआरएफ के जवान, भाजपा कार्यकर्ता, संघ के कार्यकर्ता और तमाम स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद को जो हाथ बढ़ाया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। सेना के जवान जो कार्य कर रहे हैं, वह किसी देवदूत के कार्य से काम नहीं है।

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पंजाब पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पंजाब पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ Reviewed by PSA Live News on 8:14:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.