महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ का पंडाल अवलोकन करने पहुँचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
रांची : महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ द्वारा निर्मित भव्य पंडाल का अवलोकन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा” को मंत्री ने अद्भुत और प्रेरणादायी बताया।
पूरे पंडाल में सुसज्जित झाँकियों और कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से देश की वीरता, बलिदान और विजय की झलक दिखाई गई है। समिति ने इस बार विशेष रूप से राष्ट्रभक्ति और माँ दुर्गा की शक्ति का संगम दर्शाया है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
श्री संजय सेठ ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बल देते हैं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना भी जागृत करते हैं।
महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ का पंडाल अवलोकन करने पहुँचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
Reviewed by PSA Live News
on
8:32:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:32:00 am
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: