रांची। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन को लेकर रांची में बड़े पैमाने पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसी सिलसिले में आज रांची स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद श्री संजय सेठ ने पत्रकारों से विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
17 सितंबर को विशेष कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।
- 17 सितंबर को हवन अनुष्ठान से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
- समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कर रहे 75-75 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता दूत, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, किसान, साहित्यकार, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, Vocal For Local दूत, खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कलाकार और शिक्षक शामिल हैं।
- काजू बागान स्थित सांसद आवास परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों युवा रक्तदान करेंगे।
- स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जहां हजारों नागरिकों की नि:शुल्क जांच होगी और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
सेवा और विकास से जुड़े उपहार
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र को कई सौगातें मिलेंगी—
- 3000 सोलर लाइटों का शुभारंभ।
- 25000 जूट बैग का वितरण, प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में पहल।
- हर परिवार को Family Protection Logbook उपलब्ध कराया जाएगा।
- Yoga Mat का वितरण ‘करो योग, रहो निरोग’ अभियान के तहत किया जाएगा।
- रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का भी शुभारंभ होगा।
सांसद खेल महोत्सव 2025
केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से इस बार रांची में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, फिट और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जोड़ना है।
- इसका शुभारंभ 21 सितंबर को Cyclothon से होगा। हजारों नागरिक आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाओ के संकल्प के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे।
- इस साइक्लोथन में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों की राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे और विश्वस्तरीय साइकिल चैंपियन कमांडर गौरी मिश्रा समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
- खेल महोत्सव के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। प्रतिभागी केंद्रीय कार्यालय और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से संपर्क कर सकते हैं।
- महोत्सव के आयोजन रांची लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगे।
- 12 अक्टूबर को मैराथन आयोजित होगा, जिसमें 25 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और संप्रेषण का पर्व है। यह पखवाड़ा रांची ही नहीं, पूरे झारखंड और हिंदुस्तान के लिए प्रेरणादायी होगा।
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर रांची में होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, कई ऐतिहासिक आयोजन
Reviewed by PSA Live News
on
6:56:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: